शरीर के अन्दर आंतों की सफाई अच्छी प्रकार से न होने के कारण Stomach Worm हो जाते हैं जो मल के साथ गुदा-द्वार से बाहर निकलते हैं। ये कीड़े आकार में चावल भर की लम्बाई से लेकर 2 फुट तक लम्बे होते हैं और जब इनकी संख्या पेट में अधिक हो जाती है तो ये कभी-कभी मुंह से भी बाहर आ जाते हैं। कई बार पेट में कीड़े हो जाते हैं जिनसे काफी पीड़ा होती है |
पेट के कीड़ों के लक्षण है – भोजन से अरुचि , शरीर का रंग पीला या काला होना ,होंठ सफ़ेद होना , सोते हुए दाँत पीसना , शरीर में सूजन होना आदि ये कीड़े शरीर में खान-पान की गड़बड़ी के कारण से होते हैं।
1. अजवायन का 1-2 ग्राम चूर्ण छाछ के साथ पीने से पेट के कीड़े समाप्त हो जाते हैं | यदि छोटे बच्चों के पेट में कीड़े हो गए हों तो आप उन्हें लगभग आधा ग्राम काला नमक व आधा ग्राम अजवायन का चूर्ण मिलकर सोते समय गुनगुने पानी से दें लाभ होगा |
Search Results
2. लहसुन की चटनी बनाकर उसमें थोड़ा-सा सेंधा नमक मिलाकर सुबह -शाम खाने से पेट के कीड़े नष्ट होते हैं Stomach worms for kids
3. सुबह खली पेड़ एक डली गुड़ की खाने के २ मिनट बाद गर्म पानी के साथ अजवायन के फंकी लेने से पेट के कीड़े मर के बहार निकल जाते है
4. बच्चों को नारियल का पानी पिलाने तथा कच्चा नारियल खिलाने से पेट के कीड़े मर जाते हैं। इसी प्रकार नारियल का गूदा चबाकर खाने व इसके तीन घंटे बाद 200 ग्राम दूध में दो चम्मच अरंडी का तेल मिलाकर पिलाएं इससे बच्चों के पेट के कीड़े मल के साथ बाहर निकल आते हैं।
5. रोगी के पेट के कीड़ों को मारने के लिए गुदाद्वार में तेल डालना चाहिए ताकि तेल गुदाद्वार से होते हुए आंतों में पहुंच जाए। इससे आंतों के कीड़े मर जाते हैं।
6. ईसबगोल यदि पेचिश में कीड़े निकलते हों तो ईसबगोल का उपयोग सहायक सिद्ध होता है। ईसबगोल की भूसी के साथ भुनी हुई सौंफ का चूर्ण मिलाकर खिलाएं। इससे बच्चों का पेट साफ हो जाएगा व कीड़े भी निकल जाएंगे।
7. अमर बेल को पीसकर पेट पर लेप करने से कीड़े जो पेट में होते हैं वे मर कर मल के द्वारा बाहर निकल जाते हैं। Tapeworms
loading…
पेट के कीड़ों से बचने के उपाय
पेट के कीड़ों से बचना है, तो शारीरिक साफ़ सफ़ाई पूरा ध्यान रखिए। कुछ भी खाने से पहले हाथ धोने की आदत डालिए। खाने हमेशा ढककर रखें। स्ट्रीट फ़ूड खाने से बचें।
# आंतों में कीड़े न पड़े इसके लिए पूरी साफ़ सफ़ाई रखें।
# कपड़े और तौलिए को हमेशा धोकर प्रयोग करें। Intestinal parasite
# नाखून बड़े होते ही तुरंत काट लें अथवा उनकी सफ़ाई का पूरा ध्यान रखें।
# सब्ज़ियाँ काटने और पकाने से पहले अच्छे धुल लेनी चाहिए।
# बारिश के मौसम में उबला हुआ पानी पीना चाहिए। Symptoms of Worms
# पालतू जानवरों की साफ़ सफ़ाई का पूरा ध्यान रखिए।
# मीठी टॉफ़ी और चॉकलेट कम खाना चाहिए।