![]() |
RaamBaanilaj.com |
30 की उम्र पर होते ही स्त्री पुरषो में शारीरिक कमजोरी होना आम बात है इस युग में खान-पान में मिलने वाली अशुद्धता से शरीर जल्दी क्षीण होने लगता है इसी कमजोरी की वजह से लोग अपने दैनिक कार्यो को करने में भी कठिनाई महसूस करते है. अधिक से अधिक काम कर पाने के लिए, हर व्यक्ति चाहता है अपना स्टै़मिना बढ़ाना। लेकिन क्या आप जानते हैं स्टैमिना बढ़ाने के लिए आपको कुछ ऐसे प्रयास करने की जरूरत है जिससे आप अपने शरीर की क्षमता से अधिक अतिरिक्त काम भी आराम से कर सकें। इसके लिए आपको स्वस्थ डाइट लेना भी जरूरी होता है। स्टैमिना बढ़ाने के लिए आपको सब्जियों की मात्रा बढ़ाने के साथ-साथ पौषिटक आहार भी लेना चाहिए।
1. चुकंदर का जूस:- स्टैमिना बढ़ाने के लिए चुकंदर का जूस बहुत अच्छा रहता है। इसके पीने से आपकी मांसपेशियां भी मजबूत होती है।यदि आप प्रतिदिन व्यायाम करते हैं और हार्ड वर्क करते हैं तो चुकंदर के जूस से बढि़या कोई जूस नहीं।
how to boost stamina
2. अपने पसंदीदा खेल खेलें:- सभी प्रकार के आउटडोर खेल थकान को दूर करने और आपके स्टैमिना के स्तर को बढ़ावा देने के लिए सबसे अच्छे हैं, क्योंकि यह एरोबिक व्यायाम का एक रूप हैं। फुटबॉल, बास्केटबॉल और अन्य सभी बहुत तेज़ी से दौड़ने वाले खेल आपके दिल को मजबूत बनाने में मदद करेंगे ताकि आपके शरीर के सभी भागों तक और अधिक ऑक्सीजन पहुँचे।
3. विटामिन सी;- स्टैमिना बढ़ाने के लिए आपको स्पेशल डाइट की खासा जरूरत है। आप अपनी डाइट में विटामिन सी को शामिल कर सकते हैं। विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में लेने के लिए आप अंगूर, अनार, सेब जैसे फलों का सेवन कर सकते हैं जिनमें विटामिन सी की मात्रा भरपूर हो।
![]() |
best way to increase stamina |
6. अंडे को प्रोटीन, कैल्शियम व ओमेगा-3 फैटी एसिड का अच्छा स्रोत माना जाता है। यह सभी पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए जरूरी होते हैं। प्रोटीन से हमारी मांसपेशियां मजबूत होती हैं, ओमेगा 3 फैटी एसिड से शरीर में अच्छेश कोलेस्ट्राल यानि एचडीएल का निर्माण होता है इसके अलावा कैल्शियम से दांत व हड्डियां मजबूत होती हैं।अंडे खाने से आपके शरीर को जरूरी अमीनो एसिड मिलता है जिससे शरीर का स्टैमिना बढ़ता है।अंडे में विटामिन ए पाया जाता है जो बालों को मजबूत बनाने के साथ आंखों की रोशनी बढ़ाता है। अंडे में मिलने वाला फोलिक एसिड व विटामिन बी 12 स्तन कैंसर से बचाता है। विटामिन बी 12 दिमागी प्रक्रिया में मदद करता है और स्मरण शक्ति बढ़ाता है।अंडे की जर्दी में विटामिन डी होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है साथ ही शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। गर्भवती महिलाओं को अपने खाने में अंडे को जरूर शामिल करना चाहिए यह भ्रूण के विकसित में मदद करता है।