उत्तराखंड
टनल हादसा: लापता 2 श्रमिकों की तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी, पानी-मलबे से चुनौती

मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुई दुर्घटना के बाद लापता श्रमिकों की तलाश एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। रेस्क्यू अभियान के दौरान 02 लापता श्रमिकों की तलाश हेतु SDRF सहित विभिन्न रेस्क्यू एजेंसियों द्वारा आज भी सर्चिंग अभियान निरंतर चलाया जा रहा है।

टनल के भीतर जमा पानी एवं मलबे के कारण अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है, जिसके बावजूद रेस्क्यू टीमें उपलब्ध संसाधनों एवं तकनीकी उपकरणों की सहायता से संभावित स्थानों पर लगातार सर्चिंग कर रही हैं।




