उत्तराखंड

तीरथ सिंह रावत को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष की टीम में शामिल, बनाये गये उपाध्यक्ष

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान हो गया है. नितिन नवीन की टीम में 13 उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री बनाये गये हैं. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में उत्तराखंड से तीरथ सिंह रावत को जगह दी गई है. तीरथ सिंह रावत को नितिन नवीन की टीम में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है. उनके साथ ही राम माधव और वसुंधरा राजे को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है.इसके अलावा बैजयंत जय पांडा, डी पुरदेश्वरी, रेखा वर्मा, भारती प्रवीण पंवार , मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, एम नागराज को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है.

बता दें तीरथ सिंह इससे पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. अब तीरथ सिंह रावत को जेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है.

Image

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button