उत्तराखंड

उत्तराखंड: पौड़ी में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरा वाहन, कई लोगों की मौत की आशंका

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. हादसा रिखणीखाल थाना क्षेत्र में हुआ. बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरा एक वाहन बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरा. फिलहाल जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार वाहन में 11 लोग सवार थे, जिसमें से 5 महिलाओं की मौत होने की आशंका है.

हादसा रिखणीखाल-सतपुली मोटर मार्ग पर कलवाडी गांव के पास हुआ जहां एक ईको कार खाई में गिर गई. कार में सवार 11 लोगों में से जिन 5 महिलाओं की मौत हुई है, वो भंगनवांन गांव की रहने वाली बताई जा रही हैं. बताया जा रहा है कि सभी महिलाएं बैंणी-भुली योजना का फॉर्म भरकर वापस अपने गांव में जा रही थी, लेकिन बीच रास्ते में ही कलवाडी गांव के पास ये हादसा हो गया. हालांकि इस अभी मौतों की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

वहीं हादसे की सूचना मिलते ही रिखणीखाल, लैंसडाउन और कोटद्वार से अ​धिकारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. फिलहाल दुर्घटना के कारणों और हताहतों की वास्तविक संख्या को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button