उत्तराखंड

देहरादून में राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम रहा सफल, 20 हजार युवाओं ने लिया हिस्सा

देहरादून में शुक्रवार, 17 जुलाई को हुआ कांग्रेस नेता राहुल गांधी का “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम सफल रहा। बन्नू ग्राउंड में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस के अनुसार करीब 20 हजार छात्रों और युवाओं ने हिस्सा लिया। राहुल गांधी ने अपने संबोधन में NEET पेपर लीक, बेरोजगारी और छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था में लगातार हो रही अनियमितताओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों के साथ हो रहे खिलवाड़ के खिलाफ कांग्रेस उनकी आवाज बनकर संघर्ष करेगी।

दरअसल देहरादून के बन्नू ग्राउंड में आयोजित “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पहुंचे। कांग्रेस का दावा है कि कार्यक्रम में करीब 20 हजार छात्रों ने भाग लिया। राहुल गांधी ने अपने संबोधन में NEET पेपर लीक, बढ़ती बेरोजगारी, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं और शिक्षा व्यवस्था की चुनौतियों पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को रोजगार और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था चाहिए और कांग्रेस छात्रों के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी।

वहीं कार्यक्रम में पहुंचे छात्रों का कहना है कि राहुल गांधी आज हर छात्र की आवाज को उठाने का काम कर रहे है। आज उन्हें सुनकर ये एहसास हुआ कोई है जो हमारी आवाज बनकर सिस्टम से लड़ने का काम रहा है।छात्रों की गूंज” कार्यक्रम के जरिए कांग्रेस ने युवाओं और छात्रों के मुद्दों को केंद्र में लाने की कोशिश कर रही है। बड़ी छात्र भागीदारी के बीच राहुल गांधी ने शिक्षा, रोजगार और परीक्षा प्रणाली से जुड़े सवालों पर सरकार को घेरा। अब देखना होगा कि इस कार्यक्रम का उत्तराखंड की  राजनीति और छात्र वर्ग पर कितना असर पड़ता है।





Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button