उत्तराखंड

चमोली की टनल से एक और श्रमिक का शव मिला, मृतकों की संख्या 9 हुई, एक लापता की तलाश जारी

जिले के पीपलकोटी में टीएचडीसी टनल से एक और श्रमिक का रेस्क्यू किया गया है. रेस्क्यू किए गए श्रमिक को तत्काल जिला अस्पताल गोपेश्वर भेजा गया. डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इस तरह चमोली टनल हादसे में मृतकों की संख्या अब 9 हो गई है.

चमोली जिले के पीपलकोटी में टीएचडीसी की टनल में 13 अगस्त को मलबा आ गया था. बड़ी संख्या में कर्मचारी अंदर फंस गए थे. मलबे की चपेट में आने से 8 लोगों की मौत हो चुकी थी. दो श्रमिकों की तलाश जारी थी. आज मंगलवार 18 अगस्त को दो लापता श्रमिकों में से एक और शव मिलने के बाद एक श्रमिक की तलाश जारी है.

टनल हादसे में अब एक श्रमिक की तलाश शेष रह गई है तो रेस्क्यू टीम युद्ध स्तर पर अपने काम में लगी है. लापता श्रमिक की तलाश में युद्धस्तर पर सर्च ऑपरेशन जारी है. टनल में जमा स्लज और पानी निकालने का काम तेज हो गया है. NDRF-SDRF समेत कई एजेंसियां रेस्क्यू अभियान में जुटीं हुई हैं.

टनल के संभावित स्थानों पर सघन सर्च अभियान जारी है. सक्शन पंपों से टनल से पानी और मलबा निकाला जा रहा है. शेष बचे एक लापता श्रमिक की तलाश को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है. 13 अगस्त के टनल हादसे के बाद से रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है.

गौरतलब है कि विष्णुगाड़-पीपलकोटी परियोजना की टनल चमोली जिले में पहाड़ के अंदर बन रही है. इसी टनल में 13 अगस्त को काम करते समय ऊपर से मलबा गिर गया था और काम कर रहे 22 श्रमिक फंस गए थे. 12 घायल श्रमिकों को पहले ही निकाल लिया गया था. अब तक 9 श्रमिकों की मौत हो चुकी है. एक श्रमिक अभी भी लापता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button