उत्तराखंड

उत्तराखंड में कांग्रेस का मिशन 2027 शुरू:8 अगस्त को कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली

कांग्रेस ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों को और तेज कर दिया है। तैयारियों में जुटी पार्टी के चुनावी अभियान के तहत अब राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जल्द ही उत्तराखंड दौर पर आ रहे हैं। खड़गे बड़ी जनसभा को संभोदित कर सकते है।

आठ अगस्त को प्रस्तावित खड़गे की रैली के लिए तैयारियां भी शुरू हो गई है। फिलहाल मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो हल्द्वानी रैली के लिए पहली पसंद माना जा रहा है। हालांकि अंतिम निर्णय दिल्ली में हो रही पार्टी की बैठक के बाद लिया जा सकता है। इसके अलावा रैली के लिए ऊधमसिंह नगर भी संभावित विकल्पों में है

प्रदेश कांग्रेस के महासचिव (संगठन एवं प्रशासन) राजेंद्र सिंह भंडारी ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 18 जुलाई को पीएसी की बैठक हुई। जिसमें 8 अगस्त को खड़गे की रैली कराने का प्रस्ताव पारित किया गया। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी सबसे बेस्ट स्थान माना जा रहा है।

ऐसा इसलिए क्योंकि कुमाऊं के पहाड़ी और मैदानी दोनों इलाके के कार्यकर्ताओं तक यहां से आसानी से पहुंच बनाई जा सकती है। हालांकि आखिरी फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा।

उन्होंन ये भी साफ किया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का ये एक दिवसीय दौरा ही रहेगा। 9 अगस्त को दिल्ली में पहले से ही अखिल भारतीय युवा कांग्रेस का कार्यक्रम है। ऐसे में आठ अगस्त को उत्तराखंड में रैली के बाद युवा कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उन्होंने ये भी बताया कि दिल्ली में पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक चल रही है। जिसमें अगले दो से तीन महीने की चुनावी रणनीति की तैयारी हो रही है।

प्रदेश कांग्रेस के महासचिव (संगठन एवं प्रशासन) ने कहा कि इसके अलावा प्रियंका गांधी का भी उत्तराखंड में दो-तीन कार्यक्रम प्रस्तावित हो रहे हैं।

इसके अलावा कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के कार्यक्रम भी बन रहे हैं। मालूम हो कि दिल्ली में शीर्ष 10 नेताओं की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा के साथ बैठक चल रही है। जिसमें आगामी 2027 के चुनावी रणनीति पर काम किया जाएगा।





Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button