उत्तराखंड

देहरादून में भीषण सड़क हादसा, खाई में कार गिरने से युवक की मौत, दो घायल

राजधानी देहरादून से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां मंगलवार देर रात प्रेम नगर थाना क्षेत्र में एक कार खाई में गिर गई। जिससे एक युवक की मौत हो गई। तो वहीं दो अन्य लोग घायल बताए जा रहे है। बताया जा रहा है कि कार में सवार तीनों लोग नशे में थे।ऐसे में कार को ड्राइवर नियंत्रित नहीं कर पाया। जिससे कार बेकाबू हो गई और गहरी खाई में जा गिरी।

मिली जानकारी के अनुसार ये पूरा हादसा प्रेम नगर क्षेत्र में फूल सेनी मोड़ के पास हुआ। दरअसल कैनल रोड के रहने वाले 27 साल के नवल पूरी, 23 साल का मयंक जोशी और सागर मंगलवार देर रात कार में घूमने निकले थे।

पुलिस की माने तो तीनों ने शराब पी रखी थी। फूल सेनी मोड़ के पास ये हादसा हुआ। युवक कार की स्पीड को कंट्रोल नहीं कर पाया। जिससे वाहन बेकाबू होकर सीधे खाई में जा गिरी। आसपास के लोगों की नजर खाई मे गिरी कार पर पड़ी। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

पुलिस ने रेस्क्यू शुरू कर खाई में गिरे तीनों लोगों को बाहर निकाल। इसमें जहां देहरादून के कैनल रोड के रहने वाले 27 साल केनवल पुरी की मौत हो गई। तो वहीं बचे दोनों घायल हुए है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अब उन्हें छुट्टी भी दे दी गई।





Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button