1 min read

( Leucoderma ) इन तरीकों से पा सकते है सफ़ेद दाग से छुटकारा

सफेद दाग: आयुर्वेद के मुताबिक सफेद दाग के रोग में चमड़ी के ऊपर का भाग सफेद हो जाता है जिसे सफेद दाग या श्वेत कुष्ठ कहते हैं। इस रोग में शरीर में कही दर्द नहीं होता है और न ही यह फैलने वाला रोग है। सफेद दाग ज्यादातर उन लोगों को होता है, जो परस्पर विरुद्ध वाले भोजन करते हैं जैसे दूध के ऊपर मछली खाना। इसके अलावा डकार, छींक, उल्टी, शौच (टट्टी), मूत्र (पेशाब) आदि को आने से रोकने के कारण भी ये रोग हो जाता है। ज्यादातर धूप में काम करने से, भोजन करने के बाद कसरत करने से, खट्टी और ज्यादा गर्म चीजे खाने से भी यह रोग हो जाता है। वायु (गैस), पित्त, तथा कफ (बलगम) खराब होकर शरीर में खून, चर्बी और मांस का रूप बिगाड़ देते हैं। 

लक्षण : सफेद दाग के रोग में सबसे पहले शरीर पर काले धब्बे (निशान) से बन जाते है। फिर त्वचा में जलन और खुजली मचने लगती है और त्वचा बिल्कुल सुन्न हो जाती है और फिर कुछ समय में शरीर पर जगह-जगह सफेद दाग दिखाई देने लगते हैं। शुरूआत में यह दाग हाथों, कोहनी, चेहरा, घुटने, पैर और जो अंग दबाने से ग्रस्त होते हैं जैसे कमर में नाड़ा बांधने की जगह आदि स्थानो पर हो जाते हैं। धीरे-धीरे यह दाग एक-दूसरे से मिलते हुए पूरे शरीर पर फैल जाते हैं।


-विभिन्न औषधियों से उपचार- 

1. तुलसी : 1 तुलसी का ताजा हरा पौधा जड़ के साथ लेकर धोकर साफ कर लें। फिर इसे पीसकर आधा किलो पानी और 500 मिलीलीटर तेल में मिलाकर हल्की-हल्की आग पर पकाने के लिये रख दें। जब पकते हुयें पानी जल जाये और बस तेल बाकी रह जाये तो इसे निकालकर छान लें। यह तुलसी का तेल बन गया। इस तेल को सफेद दागों पर लगाने से लाभ होता है। काली तुलसी के रस में थोड़ी सी गोलमिर्च मिलाकर रोजाना 2 बार सेवन करने से सफेद दाग में लाभ मिलता है।


2. कालीमिर्च: थोड़ी सी पिसी हुई कालीमिर्च को सिरके में मिलाकर त्वचा पर लगाने से सफेद दाग मिट जाते हैं। 


3.लहसुन: हरड़ को घिसकर लहसुन के रस में मिलाकर लेप करने से सफेद दाग ठीक हो जाते हैं। लहसुन को खाने से भी सफेद दाग ठीक हो जाते हैं। सफेद दाग के रोग में लहसुन जरूर खाने चाहिये।

4. सेंधानमक: 1 चुटकी सेंधानमक और 6 ग्राम बावची को मिलाकर पानी के साथ खाने से सफेद दाग दूर हो जाते हैं। 
5. चूना : 1 चम्मच चूना और 5 ग्राम हरताल को एक साथ पीसकर नींबू के रस में मिलाकर लगभग 2 महीने तक सफेद दागों पर लगाने से लाभ होता है।

6. अंजीर: अंजीर के कच्चे फलों से दूध निकालकर सफेद दागों पर लगातार 4 महीने तक लगाने से सफेद दाग मिट जाते हैं। अंजीर को घिसकर नींबू के रस में मिलाकर सफेद दाग पर लगाने से लाभ होता है।

7. उड़द : काले उड़द को पीसकर सफेद दागों पर दिन में 3-4 बार लगाने से सफेद दागों का रंग वापस शरीर के बाकी रंग की तरह होने लगता है।
8. नारियल: 10 ग्राम नारियल के तेल में 1 ग्राम नौसादर को डालकर अच्छी तरह से मिलाकर लेप बना लें। रात को सोते समय इस लेप को लगाने से सफेद दाग ठीक हो जाते हैं। 
9. हल्दी : 10-10 ग्राम हल्दी, शीतलचीनी, सोना गेरू, बावची और नीम की छाल को लेकर सुखाकर पीस लें। इसमें से 10 ग्राम चूर्ण को शीशे के बर्तन में कम से कम 6 घंटे तक भिगोकर रखें। फिर इसे छानकर इसमें 2 चम्मच शहद मिलाकर पी जायें। इसके अन्दर बाकी बची हुई गाढ़ी चीजों का लेप बनाकर सफेद दागों पर लगाएं। यह क्रिया कम से कम 2 महीने तक करें।
10. नीम : नीम के तेल में चालमोंगरे का तेल बराबर मात्रा में मिलाकर शीशी में भरकर रख लें। इस तेल को सफेद दागों पर लगाने और 5 से 6 बूंदे बताशे में डालकर खाने से सफेद दाग में लाभ मिलता है।
11. केला : केले के पत्ते को जलाकर बिल्कुल राख बना लें। अब इसमें थोड़ा सा मुर्दा शंख को पीसकर मिला लें। दोनो कों तिल्ली के तेल में मिलाकर लगाने से सफेद दाग ठीक हो जाते हैं। 
12 अखरोट : रोजाना अखरोट खाने से श्वेत कुष्ठ (सफेद दाग) का रोग नहीं होता है और स्मरण शक्ति (याददाश्त) भी तेज हो जाती है।
13. पीपल : 20-20 ग्राम बायविडंग, त्रिफला चूर्ण और पीपल को पीसकर शीशी में भर लें। इसमें से 2 चम्मच चूर्ण गाय या भैंस के घी में मिलाकर रोजाना सेवन करने से सफेद दागों के रोग में लाभ होता है। 
14.अनार : अनार के पत्तों को छाया में सुखाकर बारीक पीस लें और कपड़े में छान लें। इस चूर्ण की 8-8 ग्राम की मात्रा में सुबह और शाम ताजे पानी से फंकी लेने से सफेद दाग दूर हो जाते हैं। अनार का सेवन सफेद दागों के रोग में बहुत ही लाभदायक है। अनार के पत्तों के रस को शहद के साथ सेवन करने से भी सफेद दागों में लाभ होता है।
loading…
15. काली जीरी: 3-ग्राम काली जीरी को पीसकर 25-ग्राम शक्कर के साथ खाने से सफेद दाग जल्दी ही ठीक हो जाते हैं। 
16. बथुआ : बथुए की सब्जी खाने से सफेद दाग में लाभ होता है। इसका रस निकालकर सफेद दागों पर लगाने से सफेद दाग कुछ समय में ठीक हो जाते हैं। सफेद दाग के रोग में बथुआ उबालकर निचोड़कर इसका रस पीये, और सब्जी साग बना कर खायें। 
17. चमेली : चमेंली की नई पत्तियां, इन्द्र जौ, सफेद कनेर की जड़, करंज के फल और दारूहल्दी की छाल का लेप कुष्ठनाशक (कोढ़ को दूर करने वाला) होता है। 
18. प्याज: प्याज के बीजों का लेप करने से सफेद दागों में लाभ मिलता हैं। प्याज के रस में शहद और सेंधानमक मिलाकर रोजाना 2 बार लगाने से सफेद दाग ठीक हो जाते हैं।
19. अंकोल: श्वेत कुष्ठ (सफेद दाग) में अंकोल का तेल लगाने से बहुत लाभ होता है। 
प्राकृतिक उपचार- सफेद दाग के रोग में सुबह-सुबह उठकर सैर करना चाहिए। सफेद दाग में एनिमा लेना लाभदायक रहता है। सफेद दाग वाले स्थान पर 2 मिनट तक गर्म सिंकाई करें और 3 मिनट तक ठंड़ी सिकाई करें। धूप का स्नान सफेद दाग के रोग में काफी लाभदायक रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *