पौड़ी भदालीखाल के पास बड़ा हादसा, दुर्घटनाग्रस्त हुई GMOU की बस, मची चीख पुकार

पौड़ी जिले में बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया. दुगड्डा से आगे गुमखाल के बीच भदालीखाल के पास गढ़वाल मोटर ओनर्स यूनियन (जीएमओयू) की एक बस UK15 PA 0072 अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी. हादसे के समय बस में चालक समेत करीब 30 यात्री सवार थे.
गनीमत रही कि बस खाई में एक पेड़ से टकराकर रुक गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया. सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में एक-दो यात्रियों को हल्की चोटें आने की सूचना है. किसी के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी नहीं है.
जानकारी के अनुसार, जीएमओयू की हिमगिरी बस बुधवार दोपहर करीब एक बजे कोटद्वार से पौड़ी-श्रीनगर के लिए रवाना हुई थी. बस कोटद्वार निवासी चालक अशोक ममगाईं चला रहे थे. बताया जा रहा है कि भदालीखाल के पास अचानक बस का प्रेशर पाइप फट गया. जिससे बस आगे नहीं बढ़ सकी.
सड़क पर पीछे की ओर ढलान होने के कारण बस अनियंत्रित हो गई और बाईं ओर स्थित खाई में जा गिरी. बस के पेड़ से टकराकर रुकने से यात्रियों की जान बच गई. दुर्घटना के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. हादसे में कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं, जबकि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है.घटना के बाद क्षेत्र में दुर्घटना को लेकर चर्चा रही.




