उत्तराखंड

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी का आरोपी प्रमोद गिरफ्तार, कहा मेरी कोई गलती नहीं

बदरीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच को आगे बढ़ा रही है।

रविवार देर रात करीब 11 बजे आरोपी को पुलिस ने देहरादून से पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम आरोपी को पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए बदरीनाथ कार्यालय लेकर आई है। गिरफ्तारी के बाद बद्रीनाथ में मीडिया ने जब नौटियाल से सवाल किया तो उन्होंने इतना कहा कि मेरी कोई गलती नहीं है।

मंदिर समिति की शिकायत पर FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने चढ़ावा गणना स्थल पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज की विस्तृत जांच की। पुलिस का दावा है कि चढ़ावे की रकम में कथित हेराफेरी की पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। जांच के दौरान प्रमोद नौटियाल के पास से शालिग्राम, लैपटॉप व अन्य जरूरी सामान भी जब्त कर लिया गया है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर पूरे प्रकरण में अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भूमिका की भी जांच की जाएगी। मामले से जुड़े दस्तावेज, रिकॉर्ड और वित्तीय लेनदेन की भी बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

क्या कोई बड़ी मछली भी है?

इस मामले में ये भी संदेह है कि चढ़ावा चोरी के मामले में क्या कोई बड़ी मछली भी है? मीडिया ने जब प्रमोद नौटियाल से ये सवाल किया तो पुलिस ने जवाब देने से इंकार कर दिया।





Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button