उत्तराखंड

कल देहरादून दौरे पर आएंगे उपराष्ट्रपति IGNFA में प्रशिक्षु IFS अधिकारियों से करेंगे संवाद

उपराष्ट्रपति सचिवालय ने मंगलवार को बताया कि उपराष्ट्रपति 19 अगस्त को आईजीएनएफए का दौरा करेंगे और भारतीय वन सेवा के 2025-27 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करने के साथ उनसे संवाद करेंगे। वह 20 अगस्त को मसूरी स्थित एलबीएसएनएए में 2024 बैच के आईएएस अधिकारियों के व्यावसायिक पाठ्यक्रम के दूसरे चरण के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

अकादमी के दौरे के दौरान उपराष्ट्रपति सरदार वल्लभभाई पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि भी अर्पित करेंगे।

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 19 एवं 20 अगस्त को उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह देहरादून स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (आईजीएनएफए) में भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों से संवाद करेंगे और मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) में आईएएस व्यावसायिक पाठ्यक्रम के दूसरे चरण के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button