उत्तराखंड

अगस्त में होगा भव्य ग्रैंड फिनाले, 35 फाइनलिस्ट्स ने बिखेरा ग्लैमर और आत्मविश्वास

सिनमिट कम्युनिकेशन्स द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट ‘मिस उत्तराखंड 2026’ का बहुप्रतीक्षित फर्स्ट लुक रिवील शुक्रवार को देहरादून स्थित सेंट्रियो मॉल के स्काई डेक में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित 35 फाइनलिस्ट्स ने पहली बार मीडिया के सामने एक साथ मंच पर अपनी आकर्षक उपस्थिति दर्ज कराई।

शुक्रवार को हुए इस आयोजन में मीडिया प्रतिनिधियों ने प्रतिभागियों से संवाद किया और उनके पहले आधिकारिक लुक को अपने कैमरों में कैद किया।

फर्स्ट लुक रिवील के दौरान सभी प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और सौम्यता का शानदार परिचय दिया। मंच पर उनकी दमदार मौजूदगी ने यह स्पष्ट कर दिया कि इस वर्ष का मिस उत्तराखंड प्रतियोगिता का स्तर पहले से कहीं अधिक प्रतिस्पर्धी और आकर्षक होने वाला है।

इस अवसर पर सिनमिट कम्युनिकेशन्स के डायरेक्टर्स दलीप सिंधी एवं राजीव मित्तल ने बताया कि 35 प्रतिभागियों का चयन प्रदेशभर से मिली उत्कृष्ट प्रतिभाओं में से किया गया है। अब सभी फाइनलिस्ट्स को ग्रूमिंग, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, रैंप वॉक, कम्युनिकेशन स्किल्स और विभिन्न सब-टाइटल राउंड्स के माध्यम से तैयार किया जाएगा।

उन्होंने कहा, मिस उत्तराखंड केवल एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट नहीं, बल्कि उत्तराखंड की प्रतिभाशाली युवतियों को आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास और अपने सपनों को नई उड़ान देने का एक सशक्त मंच है। उन्होंने बताया कि अगस्त माह में आयोजित होने वाले ग्रैंड फिनाले में सभी 35 फाइनलिस्ट्स विभिन्न चरणों से गुजरते हुए ‘मिस उत्तराखंड 2026’ के प्रतिष्ठित ताज के लिए मुकाबला करेंगी।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने भी अपने उत्साह को साझा करते हुए कहा कि फर्स्ट लुक रिवील उनके लिए बेहद यादगार पल है और अब उनका पूरा ध्यान ग्रैंड फिनाले में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर रहेगा। इस मौके पर प्रोडक्शन हेड राहुल छाबड़ा, कोऑर्डिनेटर हिमानी रावत, अनन्या भंडारी, कोरियोग्राफर जैज पुष्कर सोनी तथा स्टाइलिस्ट प्रियादिति सिंधी, न्यू ईरा के राज कौशिक आदि ने विशेष सहयोग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button