उत्तराखंड

द पायनियर’ के मंच से मुख्यमंत्री धामी का विजन: विज्ञान, तकनीक और नवाचार बनाएंगे उत्तराखंड को वैश्विक पहचान

प्रतिष्ठित अंग्रेजी दैनिक द पायनियर द्वारा यूकॉस्ट (UCOST) के सहयोग से आईआरडीटी (IRDT) ऑडिटोरियम में आयोजित “Mainstreaming ScienceTechnology & Innovation for a Prosperous Uttarakhand” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड को विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में वैश्विक पहचान दिलाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि आने वाला दशक विज्ञान और तकनीक का दशक होगा तथा उत्तराखंड इस परिवर्तन का नेतृत्व करने की पूरी क्षमता रखता है। राज्य सरकार वैज्ञानिक अनुसंधान, नवाचार, विज्ञान आधारित शिक्षा और ज्ञान अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि विज्ञान केवल विश्वविद्यालयों और प्रयोगशालाओं तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उद्योग, कृषि, स्वास्थ्य, पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण और आपदा प्रबंधन

जैसे क्षेत्रों में भी इसका व्यापक उपयोग होना चाहिए। उन्होंने बताया कि राज्य में साइंस एंड इनोवेशन सेंटर, लैब्स ऑन व्हील्स, जीआईएस आधारित डैशबोर्ड, डिजिटल लाइब्रेरी, पेटेंट इंफॉर्मेशन सेंटर और स्टेम (STEM) लैब्स विकसित किए जा रहे हैं। साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स, ड्रोन तकनीक, सेमीकंडक्टर, प्री-इन्क्यूबेशन लैब्स और स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देकर युवाओं को अपने ही राज्य में विश्वस्तरीय अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button