उत्तराखंडट्रेंडिंगराजनीति

‘इतिहास देखे कांग्रेस, तब क्यों नहीं थी आपत्ति?’ – SIR के विरोध पर सीएम धामी का तीखा पलटवार

SIR के विरोध पर बरसे सीएम धामी

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस और इंडी (I.N.D.I.A.) गठबंधन के विरोध पर कड़ा प्रहार किया है। मुख्यमंत्री ने इसे विपक्ष की राजनीतिक हताशा करार देते हुए कहा कि कांग्रेस पारदर्शी चुनावी व्यवस्था पर सवाल उठाकर जनता में भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है।
शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम धामी ने कांग्रेस को उसके शासनकाल के इतिहास की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया पूर्ववर्ती सरकारों में भी होती रही है, लेकिन तब कांग्रेस को इस पर कोई आपत्ति नहीं थी। आज उसी प्रक्रिया पर सवाल खड़े करना कांग्रेस के दोहरे मापदंड को उजागर करता है।
SIR का उद्देश्य पारदर्शिता और निष्पक्षता
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि SIR का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह से शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना है। इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो। उन्होंने याद दिलाया कि भारत निर्वाचन आयोग एक संवैधानिक संस्था है और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता व विश्वसनीयता बनाए रखना उसकी जिम्मेदारी है।
संवैधानिक संस्थाओं पर अविश्वास पैदा करना गलत

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम धामी ने कहा, “जनता का विश्वास खो चुकी कांग्रेस अब संवैधानिक प्रक्रियाओं पर अनावश्यक विवाद खड़ा कर रही है। यह सिर्फ अपनी राजनीतिक विफलताओं से ध्यान भटकाने का प्रयास है।” उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और सुशासन के पथ पर आगे बढ़ रहा है, जिससे कांग्रेस अपनी घटती प्रासंगिकता के कारण असहज महसूस कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button