19 अक्टूबर को महानवमी की सार्वजनिक छुट्टी घोषित, सीएम ने जारी किये आदेश

उत्तराखंड: 19 अक्टूबर को स्कूल, दफ्तर सब बंद रहेंगे. धामी सरकार ने 19 अक्टूबर को महानवमी की सार्वजनिक छुट्टी घोषित की है. सीएम धामी ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिये हैं.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शारदीय नवरात्रि की महानवमी के अवसर पर 19 अक्टूबर 2026 को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं दी हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है. उन्होंने कहा मातृ शक्ति भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं में पूजनीय स्थान रखती है. नवरात्रि का पर्व नारी शक्ति, श्रद्धा, आस्था और भक्ति का प्रतीक है. यह पर्व हमें मातृ शक्ति के सम्मान, सामर्थ्य और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका का स्मरण कराता है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा भारतीय संस्कृति एवं परंपराएं हमारी समृद्ध विरासत की पहचान हैं. हमारे त्योहार सांस्कृतिक जड़ों को सशक्त बनाने के साथ ही समाज में आस्था, सद्भाव और एकता की भावना को भी मजबूत करते हैं. राज्य सरकार प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, संवर्धन तथा इसके मूल्यों को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है.




