उत्तराखंड

बदरीनाथ से शुरू हुई कांग्रेस की ‘उत्तराखंड न्याय यात्रा’, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में हुई शुरुआत

प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों एवं भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस हमलावर है. इसी कड़ी में आज कांग्रेस ने बदरीनाथ से ‘उत्तराखंड न्याय यात्रा’ की शुरुआत की है.कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में ‘उत्तराखंड न्याय यात्रा’ की शुरुआत हुई.

कांग्रेस न्याय यात्रा के शुभारंभ के मौके पर बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला, प्रताप नगर विधायक विक्रम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस ज्योति रौतेला के साथ ही अन्य कई कांग्रेसी रहे.न्याय यात्रा का शुभारंभ करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा भाजपा राज में उत्तराखंड में भ्रष्टाचार, दुराचार और अन्याय चरम पर है. अब भगवान बद्री विशाल के दरबार से उठी न्याय की यह आवाज पूरे गढ़वाल, कुमाऊँ और तराई तक गूंजेगी. जनता के अधिकारों, न्याय और उत्तराखंड की अस्मिता की इस लड़ाई को जन-जन तक पहुंचाकर इस जनविरोधी एवं संस्कृति विरोधी भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकेंगे.

Image

कांग्रेस की न्याय यात्रा बदरीनाथ धाम में पूजा अर्चना के बाद जोशीमठ, पीपलकोटी होते हुए चमोली पहुंचेगी. इसके बाद नंदप्रयाग, कर्णप्रयाग, गौचर होते हुए रुद्रप्रयाग पहुंचेगी. बाद में चौबट्टाखाल के सतपुली, यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र और कोटद्वार में न्याय यात्रा निकाली जाएगी. 25 अक्टूबर को लैंसडाउन के बीरोंखाल मे न्याय यात्रा का आयोजन किया गया है. 26 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव की तैयारी को लेकर बैठक भी होने जा रही है.

24 अक्टूबर को विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के सतपुली, यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र और कोटद्वार में न्याय यात्रा निकाली जाएगी. 25 अक्टूबर को लैंसडाउन के बीरोंखाल मे न्याय यात्रा का आयोजन किया गया है. 26 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव की तैयारी को लेकर बैठक भी होने जा रही है.

Image

बता दें कांग्रेस चार चरणों में न्याय यात्रा निकाल रही है. एक दल आज नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पश्चिम बंगाल प्रभारी प्रकाश जोशी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी और विधायक तिलक राज बेहड़ के नेतृत्व में अल्मोड़ा के गोल्ज्यू मंदिर में पूजा अर्चना के साथ इसका शुभारंभ करेगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button