उत्तराखंड

हरिद्वार में बड़ा हादसा, फ्लाईओवर पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई स्कूटी, नाना-नानी समेत 5 साल के पोते की मौत

जिले के श्यामपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से स्कूटी टकरा जाने के कारण नाना, नानी और उनके पांच वर्षीय पोते ने दम तोड़ दिया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है.

पुलिस के अनुसार, श्यामपुर में हाईवे पर तेज रफ्तार में दौड़ रही ट्रैक्टर ट्रॉली की पहले एक स्कूटी की टक्कर हुई. सूचना मिलते ही श्यामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को पकड़ लिया. अंधेरे में मौका पाकर ट्रैक्टर चालक मौके पर ही ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया.

इसके बाद 52 वर्षीय वीर सिंह अपनी पत्नी 50 वर्षीय मंजू देवी और पांच वर्षीय पोते शिवा सिंह के साथ स्कूटी से हरिद्वार से गाजीवाली गांव की ओर लौट रहे थे. इसी दौरान श्यामपुर थाना क्षेत्र में फ्लाईओवर पर उनकी स्कूटी आधारी सड़क घेरकर खड़ी उसी ट्रैक्टर ट्रॉली से पीछे जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते सीओ अवनी तिवारी मौके पर पहुंचीं और तत्काल अपने वाहन से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया. अस्पताल में चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.

बताया जा रहा है कि वीर सिंह और मंजू देवी हरकी पैड़ी पर दुकान चलाते थे. पांच साल का पोता शिव उन्हीं के साथ रहता था. बीती रात दुकान बंद करके दादा दादी के साथ पोता घर की ओर लौट रहे थे. लेकिन रास्ते में फ्लाईओवर पर खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली अंधेरा होने के कारण उन्हें नहीं दिखाई दी और सीधा स्कूटी ट्रैक्टर ट्रॉली के पीछे के हिस्से में टकरा गई.

हादसा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. बताया जा रहा है कि अंधेरा होने के कारण पहले ट्रैक्टर ट्रॉली ने एक अन्य स्कूटी को टक्कर मारी, जिसमें स्कूटी सवार तो बच गया लेकिन हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक फ्लाईओवर के किनारे ट्रैक्टर खड़ा करके मौके से फरार हो गया. इसी ट्रैक्टर से दूसरी स्कूटी टकरा गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं फ्लाईओवर पर लाइटें न होने के कारण एनएच प्रशासन पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. वहीं एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से गांव में मातम पसरा है. परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.





Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button