उत्तराखंड

देहरादून में कांग्रेसियों ने किया सचिवालय कूच, पुलिस के साथ जमकर धक्का-मुक्की, हिरासत में कई नेता

उत्तराखंड में भूमि घोटालों, भू माफियाओं के बढ़ते प्रभाव और सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेस ने आज सचिवालय कूच करते हुए प्रदर्शन किया. कूच का नेतृत्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने किया. इससे पहले सभी कांग्रेसी प्रदेश मुख्यालय में एकत्रित हुए. उसके बाद पैदल जुलूस निकालते हुए सुभाष रोड पहुंचे.

वहां पहले से ही मौजूद भारी पुलिस बल ने कांग्रेसियों को सचिवालय की तरफ बढ़ने से रोक दिया. इससे नाराज कुछ कांग्रेसी बैरिकेडिंग के ऊपर चढ़ गए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे. साथ ही जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई.इस बीच बैरिकेडिंग के पास काफी देर तक हंगामा होता रहा. हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत अन्य कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया और पुलिस लाइन भेज दिया.

कांग्रेस ने मांग उठाई कि प्रदेशभर में सरकारी वन और ग्राम समाज की जमीनों पर हुए अवैध कब्जों की जांच कर उन्हें अविलंब मुक्त कराया जाए. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सरकार की कथित वन विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी. यदि जमीनों से जुड़े मामलों में ठोस कार्रवाई नहीं की गई.

भूमाफियाओं से भूमि को अवमुक्त नहीं कराया गया और प्रदेश में भू माफिया को यदि संरक्षण दिया गया, तो आने वाले समय में आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा. इस दौरान कांग्रेस के नेताओं ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भूमि विवादों पर भी सरकार को जमकर घेरते हुए प्रदर्शन किया.





Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button