देहरादून। सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से आयोजित मिस उत्तराखंड 2026 के तहत सोमवार को राजपुर रोड स्थित रेट्रो में मिस डांसिंग क्वीन और मिस कैटवॉक सब-कॉन्टेस्ट का आयोजन किया गया। दोनों प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और शानदार व्यक्तित्व का प्रदर्शन कर दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।

मिस डांसिंग क्वीन सब-कॉन्टेस्ट में प्रतिभागियों ने विभिन्न डांस प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं, मिस कैटवॉक में प्रतिभागियों ने रैंप पर अपने स्टाइल, ग्रेस, कॉन्फिडेंस और वॉकिंग स्किल्स से सभी को प्रभावित किया। प्रतिभागियों की शानदार प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह और ग्लैमर का रंग भर दिया।
इन सब-कॉन्टेस्ट के जरिए यह भी देखने को मिला कि मिस उत्तराखंड का मंच केवल खूबसूरती तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास, मंचीय प्रस्तुति और ओवरऑल पर्सनैलिटी को निखारने का अवसर भी प्रदान करता है।
इस मौके पर सिनमिट कम्युनिकेशंस के डायरेक्टर दलीप सिंधी और राजीव मित्तल ने कहा कि मिस उत्तराखंड 2026 के विभिन्न सब-कॉन्टेस्ट के माध्यम से प्रतिभागियों की अलग-अलग खूबियों और प्रतिभाओं को सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सब-कॉन्टेस्ट प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने का मंच दे रहा है। ग्रैंड फिनाले से पहले आयोजित ये प्रतियोगिताएं प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, मंचीय प्रस्तुति और व्यक्तित्व को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता को सफल बनाने में रेट्रो फाइन डाइन के डायरेक्टर धनंजय गुप्ता विशेष सहयोग कर रहे हैं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में कोऑर्डिनेटर हिमानी रावत, अनन्या भंडारी, फैशन स्टाइलिस्ट प्रियादिति सिंधी, कोरियोग्राफर जैज, पुष्कर सोनी, प्रोडक्शन हेड राहुल छाबड़ा और राज कौशिक ने भी विशेष सहयोग किया।
प्रतियोगिता में जजेज की भूमिका में रेट्रो फाइन डाइन की ऑनर लालिमा राज गुप्ता, रेनी केर, राधिका शर्मा (मिस कैटवॉक 2025) और शिवांगी रावत (मिस उत्तराखंड फर्स्ट रनर-अप 2024) मौजूद रहीं।




