उत्तराखंड

देहरादून में तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन 2026 का आयोज, 282 प्रवासी हुए शामिल

उत्तराखंड: देश के तमाम हिस्सों में रह रहे प्रवासी उत्तराखंडी अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़े इसके लिए साल 2024 से ‘प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन’ का आयोजन किया जा रहा है. इसी कड़ी में देहरादून स्थित दून विश्वविद्यालय में तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन 2026 का आयोजन किया गया. जिसमें देश के तमाम राज्यों से 282 प्रवासी उत्तराखंडी और रिवर्स प्लान कर चुके 19 लोग शामिल हुए. सम्मेलन में सीएम धामी ने कहा कि इस सम्मेलन में ऐसा अनुभव हो रहा है, जैसे एक ही परिवार के सदस्य लंबे समय बाद अपने घर लौटकर एक स्थान पर एकत्र हुए हों.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश के तमाम हिस्सों में रहने वाले उत्तराखंडियों का अपनी मातृभूमि से भावनात्मक जुड़ाव सदैव बना रहता है. अपनी संस्कृति, परंपराओं और जड़ों से जुड़े रहना हम सभी के लिए जरूरी है. प्रवासी उत्तराखंडी अपनी प्रतिभा, परिश्रम और उपलब्धियों से तमाम क्षेत्रों में प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं. उनके अनुभव, ज्ञान, संसाधन और सामर्थ्य का लाभ राज्य के विकास को भी मिलना चाहिए. उन्होंने अपने पैतृक गांवों को गोद लेकर उनके विकास में योगदान देने की पहल करने वाले 30 प्रवासी उत्तराखंडियों का आभार जताया.

Image

वहीं, मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने कहा कि प्रवासी उत्तराखंडी राज्य के वास्तविक ब्रांड एंबेसडर हैं. उनके अनुभव, तकनीकी ज्ञान, उद्यमशीलता और निवेश से विकसित उत्तराखंड के संकल्प को गति मिलेगी. उन्होंने बताया कि प्रवासियों से सतत संवाद और राज्य के विकास में उनकी सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है.

देहरादून में 13 नवंबर को तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन में देश के तमाम हिस्सों से कुल 282 प्रवासी उत्तराखंडी शामिल हुए. जिसमें दिल्ली से 91, महाराष्ट्र से 9, हरियाणा से 71, राजस्थान से 15, पंजाब से 35, उत्तर प्रदेश से 32, चंडीगढ़ से 22, गुजरात से 2, कर्नाटक से 2, जम्मू कश्मीर से 1, मध्य प्रदेश से 1 और तमिलनाडु से एक प्रवासी उत्तराखंडी शामिल रहे.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देशभर में जितने भी प्रवासी उत्तराखंडी रहते हैं. उनके लिए एक दिन का सम्मेलन देहरादून में आयोजित किया जाता है. इस सम्मेलन में प्रवासी उत्तराखंडायों को आमंत्रित किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में प्रवासी भाई बहन शामिल होते हैं और अपना समय देते हैं.

Image

सीएम धामी ने आगे कहा कि प्रवासी उत्तराखंडी, देहरादून आकर सरकार के उस संकल्प को भी मजबूती देते हैं कि हमें अपने गांव से जुड़ना है, अपने विरासत को आगे बढ़ाना है, अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाना है. साथ ही पैतृक स्थान को आगे बढ़ाना है. राज्य सरकार ने बहुत सारे नवाचार शुरू किए हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button