उत्तर प्रदेशउत्तराखंडट्रेंडिंगराजनीति

BJP New Team: भाजपा की नई टीम में ‘मातृशक्ति’ का दबदबा; स्मृति ईरानी की धमाकेदार वापसी, मिली बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। आगामी विधानसभा और 2027 के चुनावों को ध्यान में रखकर बनाई गई इस 65 सदस्यीय नई टीम में महिलाओं (मातृशक्ति) को विशेष प्रतिनिधित्व दिया गया है। पूरी टीम में कुल 12 महिला नेताओं को महत्वपूर्ण पदों पर जगह मिली है।इस सांगठनिक फेरबदल की सबसे बड़ी खबर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की मुख्य संगठनात्मक ढांचे में वापसी है। पार्टी ने उन पर बड़ा भरोसा जताते हुए उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया है।स्मृति ईरानी की बड़ी वापसी2024 के लोकसभा चुनाव में अमेठी सीट से हारने के बाद स्मृति ईरानी मुख्य भूमिका से दूर थीं। लेकिन अब अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में वह राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में वापसी कर चुकी हैं। इस बार घोषित हुए कुल 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में स्मृति ईरानी इकलौती महिला चेहरा हैं।

13 में से 6 उपाध्यक्ष महिलाएँ

भाजपा की इस नई टीम में महिलाओं की भागीदारी को काफी मजबूत किया गया है। पार्टी के कुल 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों में से 6 पदों पर महिलाओं को नियुक्त किया गया है। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर बरकरार रखा गया है। उनके अलावा वर्षाबेन दोशी, रेखा वर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. भारती पवार को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है।

‘टीम नवीन’ में महिला नेताओं को मिले ये पद:

पार्टी संगठन में महिलाओं की भूमिका को इस तरह विभाजित किया गया है:

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष: 6 महिलाएँ (वसुंधरा राजे, वर्षाबेन दोशी, रेखा वर्मा, भारती पवार आदि)राष्ट्रीय महामंत्री: 1 (स्मृति ईरानी)राष्ट्रीय सचिव: 3 महिलाएँ महिला मोर्चा अध्यक्ष: रूपकुमारी चौधरी (वनती श्रीनिवासन की जगह)सोशल मीडिया को-कन्वेनर: 1 महिला नेताचुनावी राज्यों पर फोकसबीजेपी की इस नई टीम में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब जैसे राज्यों के समीकरणों को साधा गया है। यूपी से स्मृति ईरानी और रेखा वर्मा जैसे 8 चेहरों को इस राष्ट्रीय टीम में अहम जगह मिली है। इसके अलावा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और पंजाब से मनप्रीत सिंह बादल को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। बीएल संतोष को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) के पद पर बरकरार रखा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button