उत्तराखंड

मिस उत्तराखंड 2026 के सब-कॉन्टेस्ट ‘मिस ब्यूटीफुल आइज़’ एवं ‘मिस ब्यूटीफुल हेयर’ का आयोजन

सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से मिस उत्तराखंड 2026 के अंतर्गत बुधवार को ‘मिस ब्यूटीफुल आइज़’ एवं ‘मिस ब्यूटीफुल हेयर’ सब-कॉन्टेस्ट का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने अपनी आंखों एवं बालों को स्वाभाविक रूप से सुंदर, स्वस्थ और आकर्षक बनाए रखने के लिए अपनाई जाने वाली दिनचर्या, देखभाल और जीवनशैली के बारे में विस्तार से बताया।

बुधवार को सेंट्रियो मॉल के स्काई लाउंज में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों का मूल्यांकन उनकी स्वाभाविक सुंदरता, आकर्षक व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, मंच पर प्रस्तुति तथा संपूर्ण ग्रूमिंग के आधार पर किया गया।

‘मिस ब्यूटीफुल आइज़’ श्रेणी में प्रतिभागियों की आंखों की अभिव्यक्ति, आई कॉन्टैक्ट, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व की प्रभावशीलता का आकलन किया गया, जबकि ‘मिस ब्यूटीफुल हेयर’ श्रेणी में उनके बालों की प्राकृतिक सुंदरता, उनकी देखभाल, प्रस्तुति और संपूर्ण लुक का मूल्यांकन किया गया। प्रतिभागियों ने संतुलित आहार, पर्याप्त जल सेवन, नियमित हेयर एवं स्किन केयर, योग, व्यायाम तथा सकारात्मक जीवनशैली को अपनी सुंदरता का आधार बताया।

इस अवसर पर सिनमिट कम्युनिकेशंस के डायरेक्टर दलीप सिंधी एवं राजीव मित्तल ने बताया कि मिस उत्तराखंड 2026 केवल एक सौंदर्य प्रतियोगिता नहीं, बल्कि उत्तराखंड की प्रतिभाशाली युवतियों को अपनी पहचान, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व को निखारने का एक सशक्त मंच है। प्रतियोगिता के विभिन्न सब-कॉन्टेस्ट के माध्यम से प्रतिभागियों की अलग-अलग विशेषताओं का मूल्यांकन किया जा रहा है, जिससे उन्हें ग्रैंड फिनाले के लिए बेहतर तैयारी का अवसर मिल रहा है। सभी चरणों के उपरांत चयनित प्रतिभागी अगस्त माह के अंत में आयोजित होने वाले भव्य ग्रैंड फिनाले में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में शिवांगी शर्मा (मिस उत्तराखंड 2017), मेघा कुमारी (मिस ब्यूटीफुल हेयर),
चेतना उपाध्याय (मिस कंजेनियलिटी 2025)
एवं मिस्टर अब्दुल (Bellezza) शामिल रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रोडक्शन हेड राहुल छाबड़ा, कोऑर्डिनेटर हिमानी रावत, अनन्या भंडारी, कोरियोग्राफर जैज पुष्कर सोनी, राज कौशिक तथा स्टाइलिस्ट प्रियादिति सिंधी ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button