अपराधउत्तराखंड

राजधानी देहरादून में सनसनीखेज वारदात, घर में घुसकर दंपती और नौकरानी की हत्या

राजधानी देहरादून में मंगलवार को बड़ी वारदात सामने आने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। रायपुर क्षेत्र की तपोवन रोड स्थित विष्णुलोक कॉलोनी में बदमाशों ने घर में घुसकर एक दंपती और उनकी नौकरानी की कथित तौर पर हत्या कर दी। एक ही घर में तीन लोगों की मौत की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बदमाश लूट के इरादे से घर में दाखिल हुए थे। घटना के वक्त घर में दंपती और उनकी नौकरानी मौजूद थीं, जबकि दंपती के बच्चे घर से बाहर थे। इसी दौरान बदमाशों ने वारदात को अंजाम दे दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर कोरोनेशन अस्पताल भेज दिया है। मौके पर पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।

राजधानी के रिहायशी इलाके में एक ही घर में तीन लोगों की हत्या से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस अब वारदात के पीछे लूट के अलावा अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है। बदमाश कौन थे और वारदात के बाद किस दिशा में फरार हुए, इसका पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के क्षेत्रों की जानकारी और अन्य साक्ष्यों को खंगाल रही हैफिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा जांच आगे बढ़ने के बाद होने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button