उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेश/विदेशराजनीति

PM मोदी के नेतृत्व के 25 वर्ष: उत्तरकाशी के बाबा विश्वनाथ मंदिर पहुंचे सीएम धामी, की विशेष महापूजा

• काशी विश्वनाथ मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र: PM मोदी के 25 साल पूरे होने पर सीएम धामी ने उतारी बाबा की आरती

उत्तरकाशी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। यह पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर आयोजित की गई थी। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की प्रार्थना की।
7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने पहली बार मुख्यमंत्री (गुजरात) के रूप में शपथ लेकर सार्वजनिक नेतृत्व की शुरुआत की थी। आज 7 अक्टूबर 2026 को उनके इस सफर के 25 गौरवशाली वर्ष पूरे हो गए हैं।
राष्ट्र सेवा और जनकल्याण को समर्पित रहे 25 साल: धामी
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और देश के विकास के प्रति पूर्ण समर्पण का काल रहा है। उन्होंने अपने नेतृत्व से देश को एक नई दिशा और नई ऊर्जा देने का अभूतपूर्व कार्य किया है।”
मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से यह भी प्रार्थना की कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ‘विकसित राष्ट्र’ के अपने महान संकल्प की दिशा में निरंतर और तेजी से आगे बढ़ता रहे।
देवभूमि से आशीर्वाद लेना सौभाग्य
सीएम धामी ने उत्तरकाशी में मीडिया से बात करते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की इस पवित्र और ऐतिहासिक धरती से प्रधानमंत्री के सफल व दीर्घायु जीवन के लिए बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेना उनके लिए बेहद सौभाग्य का विषय है। मंदिर में पूजा के दौरान स्थानीय पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा संपन्न कराई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button