उत्तराखंड

नंदा की चौकी पुल के एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे CM, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सहसपुर के भाऊवाला में आयोजित महिला संवाद और सम्मान कार्यक्रम से वापस लौटते समय प्रेमनगर स्थित नंदा की चौकी पुल के एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को भाऊवाला से लौटते वक्त नंदा की चौकी पुल के एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। कार्यस्थल पर पहुंचकर पुनर्निर्माण की गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्थाओं और यातायात संचालन की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की

बता दें हाल ही में नंदा की चौकी पुल का एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त हुआ था। इसकी सूचना मिलते ही सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित विभागों को तत्काल राहत और पुनर्निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए थे। सीएम के निर्देशन में युद्धस्तर पर कार्य करते हुए एप्रोच रोड का पुनर्निर्माण मात्र 12 घंटे के भीतर पूर्ण कर लिया गया, जिससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था जल्द सामान्य हो सकी और आमजन को होने वाली असुविधा से राहत मिली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button