उत्तराखंडट्रेंडिंग

‘धुरंधर’ धामी से मिले बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार, उत्तराखंड को फिल्म हब बनाने पर हुई खास चर्चा

देहरादून: बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ कहे जाने वाले सुपरस्टार अक्षय कुमार ने आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके सरकारी आवास पर आत्मीय मुलाकात की। इस बैठक के दौरान राज्य की नई फिल्म नीति और उत्तराखंड में फिल्म निर्माण की अपार संभावनाओं को लेकर दोनों के बीच विस्तृत चर्चा हुई। 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए बताया कि राज्य सरकार उत्तराखंड को देश के एक प्रमुख फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि देवभूमि की नैसर्गिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सरकार की फिल्म अनुकूल नीतियों के कारण यह राज्य देश-विदेश के फिल्म निर्माताओं की पहली पसंद बनता जा रहा है। 
इस खास बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि फिल्म उद्योग के माध्यम से उत्तराखंड के स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और करियर के नए अवसर सृजित किए जाएं। सरकार का प्रयास है कि स्थानीय कलाकारों और तकनीशियनों को फिल्म निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ा जाए और राज्य में ही फिल्म सिटी का विकास किया जाए ताकि पोस्ट-प्रोडक्शन सहित पूरी प्रक्रिया राज्य के भीतर ही संचालित हो सके। 
अभिनेता अक्षय कुमार ने उत्तराखंड की वादियों की खूबसूरती और फिल्म निर्माण के लिए तैयार किए गए सुगम वातावरण की जमकर सराहना की। उत्तराखंड सरकार द्वारा सिंगल विंडो सिस्टम के जरिए फिल्म शूटिंग की अनुमतियों को आसान बनाने के प्रयासों को फिल्म जगत के लिए एक बड़ा और सराहनीय कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button