शिक्षा
तलाक के केसों से टूटा मोह: 6 महीने में छोड़ी जज की कुर्सी, लंदन से पढ़ी प्रखर जैन बनीं साध्वी
लग्ज़री लाइफ और जज का पद त्यागकर चुना संयम का मार्ग
बैतूल/भोपाल।
अक्सर लोग सरकारी नौकरी, खासकर जज जैसे प्रतिष्ठित पद को पाने के लिए वर्षों तक कड़ी मेहनत करते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के बैतूल जिले की रहने वाली प्रखर जैन ने महज छह महीने की नौकरी के बाद ही सिविल जज के पद से इस्तीफा देकर वैराग्य की राह चुन ली है। सांसारिक सुख-सुविधाओं और लग्जरी लाइफस्टाइल को त्यागकर प्रखर अब जैन साध्वी बन गई हैं।

अदालत में टूटते रिश्तों ने बदल दिया मन
प्रखर जैन के पिता का सपना था कि उनकी बेटी जज बने। पिता के इस सपने को साकार करते हुए प्रखर ने सिविल जज की परीक्षा पास की और उनकी पहली पोस्टिंग राजधानी भोपाल में हुई। हालांकि, अदालत की कुर्सी पर बैठने के बाद उनके सामने लगातार पारिवारिक विवादों और तलाक के मामले आने लगे। सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाने वाले रिश्तों को कुछ ही महीनों और सालों में बिखरता देख प्रखर गहरी सोच में पड़ गईं। कोर्ट रूम में टूटते परिवारों की रोजमर्रा की कहानियों ने उनके मन में सांसारिक जीवन के प्रति वैराग्य का भाव जगा दिया।

लंदन से पढ़ाई, फिर चुना संयम का मार्ग
प्रखर जैन एक संपन्न परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने भोपाल से शुरुआती शिक्षा पूरी करने के बाद लंदन की यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और भारत से एलएलएम (LLM) की डिग्री हासिल की थी। विदेश में पढ़ने और आधुनिक जीवनशैली जीने के बावजूद, जब उनके भीतर वैराग्य जागा तो उन्होंने बिना देर किए न्यायिक सेवा से इस्तीफा दे दिया।

सोनागिर में ली दीक्षा, मिला नया नाम
परिवार की सहमति के बाद बैतूल में प्रखर की भव्य ‘बिनौली’ (शोभायात्रा) निकाली गई। इसके बाद प्रसिद्ध जैन तीर्थ क्षेत्र सोनागिर में आयोजित दीक्षा महोत्सव में उन्होंने केशलोचन परंपरा के साथ जैन दीक्षा ग्रहण की। दीक्षा के बाद उन्हें नया नाम ‘आर्यिका 105 सुमेधा श्री’ दिया गया है। अब वे आजीवन सफेद वस्त्र धारण करेंगी, पैरों में चप्पल नहीं पहनेंगी और दिन में केवल एक बार ही भोजन (एकाहार) करेंगी।