अपराधउत्तराखंड

देहरादून में नौकरानी के पति ने की लूट, आंखों में स्प्रे डालकर किया परिवार को बेहोश

राजधानी देहरादून के बसंत विहार में नौकरानी के पति ने लूट की घटना को अंजाम दिया। पॉश इलाके में रात के समय घर में घुसकर परिवार के सदस्यों की आंखों में स्प्रे कर एक लाख की नकदी समेत सोने चाँदी के आभूषण लूट किए गए

बताया जा रहा है कि नौकरानी और उसका पति डेढ़ महीने पहले ही घर से चले गए थे। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

घटना सोमवार देर रात की है। बसंत विहार के कांवली गांव में रमेश कौर का घर है। उन्होंने काम के लिए घर पर नौकरानी रखी थी। नौकरानी के साथ घर में ऊपर कमरे में वह अपने पति के साथ रहती थी। एक से डेढ़ महीने पहले ही दोनों घर से चले गए थे।

बताया जा रहा है सोमवार की रात नौकरानी का पति अपने साथियों के साथ आया और घर में परिवार के सदस्यों की आंखो में घातक स्प्रे कर घर से एक लाख की नकदी और सोने चाँदी के आभूषण ले गया। यही नहीं स्वजनों के हाथों से भी आभूषण उतार ले गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button