मनोरंजन

मिस रेडिएंट स्किन में प्रतिभागियों ने बिखेरा प्राकृतिक सौंदर्य, आत्मविश्वास और आकर्षक व्यक्तित्व

देहरादून। सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से आयोजित मिस उत्तराखंड 2026 के तहत शनिवार को सहस्त्रधारा रोड स्थित हाउस ऑफ फेम में ‘मिस रेडिएंट स्किन’ सब-टाइटल प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने प्राकृतिक सौंदर्य, आत्मविश्वास और आकर्षक व्यक्तित्व से सभी का ध्यान खींचा।

प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों के नेचुरल लुक, त्वचा की आभा, ग्रूमिंग, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और मंचीय प्रस्तुति को मूल्यांकन का आधार बनाया गया। प्रतिभागियों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ मंच पर अपनी प्रस्तुति दी और अपनी सहजता व सकारात्मक व्यक्तित्व का प्रदर्शन किया।

 

आयोजकों के मुताबिक, ‘मिस रेडिएंट स्किन’ प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रतिभागियों के प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास और व्यक्तित्व को सामने लाना था। प्रतियोगिता के जरिए यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि खूबसूरती केवल बाहरी रूप तक सीमित नहीं होती, बल्कि आत्मविश्वास, सहजता और सकारात्मक सोच भी व्यक्तित्व की खूबसूरती को निखारती है।

प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों में खासा उत्साह नजर आया। सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने अंदाज में मंच पर प्रस्तुति देकर निर्णायकों को प्रभावित करने का प्रयास किया।

अलग-अलग सब-कॉन्टेस्ट से निखर रहा प्रतिभागियों का व्यक्तित्व

सिनमिट कम्युनिकेशंस के डायरेक्टर दलीप सिंधी और राजीव मित्तल ने बताया कि मिस उत्तराखंड 2026 के तहत आयोजित किए जा रहे विभिन्न सब-कॉन्टेस्ट का उद्देश्य प्रतिभागियों की अलग-अलग खूबियों और प्रतिभाओं को सामने लाना है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक सब-कॉन्टेस्ट प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व को अलग-अलग अंदाज में प्रस्तुत करने का अवसर देता है। ग्रैंड फिनाले से पहले आयोजित होने वाली ये प्रतियोगिताएं प्रतिभागियों की मंचीय प्रस्तुति, आत्मविश्वास और संपूर्ण व्यक्तित्व को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

निर्णायकों ने इन आधारों पर किया मूल्यांकन

‘मिस रेडिएंट स्किन’ के निर्णायक मंडल में हर्षिका रावत (मिस ब्यूटीफुल स्माइल 2025), ऋषभ खन्ना और सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट तपन सिंह शामिल रहे। निर्णायकों ने प्रतिभागियों के नेचुरल लुक, ग्रूमिंग, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और मंचीय प्रस्तुति के आधार पर उनका मूल्यांकन किया।

मिस उत्तराखंड 2026 के आगामी चरणों में भी प्रतिभागियों के लिए विभिन्न सब-कॉन्टेस्ट आयोजित किए जाएंगे, जिनके जरिए उनके व्यक्तित्व, प्रतिभा और मंचीय क्षमता को अलग-अलग स्तर पर परखा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button