लड़के और लड़कियों के गालों पर जो कील या मवाद भरे छोटे-छोटे दाने निकल आते हैं उन्हे ही मुंहासे कहा जाता है. face पर ये holes कई कारणों यानि reasons से हो सकते हैं जैसे चोट लगने के कारण, pimples ठीक होने के बाद अकसर गड्ढा पड़ जाता है, फोड़े फुंसी के कारण,चेचक या माता (chickenpox)के ठीक होने के बाद, acne होने के कारण, जलने कटने के कारण आदि| यहाँ हम जानेंगे की सही skin केयर और कुछ प्राकर्तिक घरेलु तरीका का कैसे इस्तेमाल करें की चेहरे से गड्ढे ख़तम हो जायें और त्वचा की सेहत और सुन्दरता में भी बढ़ोतरी हो|
1. कपूर : 3 चम्मच बेसन, चौथाई हल्दी, चुटकी भर कपूर और नींबू के रस को एकसाथ मिलाकर लेप बनाकर चेहरे पर लगा लें। सूखने के बाद इसे ठंड़े पानी से धोने से चेहरे के मुंहासे ठीक हो जाते हैं।
2. अशोक : अशोक की छाल का काढ़ा उबाल लें। गाढ़ा होने पर इसे ठंड़ा करके, इसमें बराबर की मात्रा में सरसों का तेल मिला लें। इसे मुंहासों, फोड़े-फुंसियों पर लगाना बहुत ही लाभकारी रहता है। सावधानी : कील-मुंहासे वैसे तो उम्र के अनुसार निकलते हैं पर ये शरीर के अन्दर की गर्मी के कारण अधिक निकलते हैं। कभी-कभी इनमें पस भी पड़ जाती है। अत: मुंहासों को फोड़ना नहीं चाहिए। वरना चेहरे पर दाग बनने का भय रहता है।
3. अंजीर : कच्चे अंजीर का दूध मुंहासों पर 3 बार लगाने से मुंहासे समाप्त हो जाते हैं।
4. जायफल : रोजाना रात को जायफल को कच्चे दूध में मिलाकर गाढ़ा सा लेप बना लें। रात को सोते समय इस लेप को चेहरे पर लगा लें और सुबह उठने पर गर्म पानी से धो लें। इससे थोड़े दिनों में मुंहासे ठीक होकर चेहरा बिल्कुल साफ हो जाता है।
5. आक : हल्दी में आक के दूध को मिलाकर कील-मुंहासों पर लेप करने से कुछ दिनों में ही चेहरे के कील मुंहासे दूर हो जाते हैं और चेहरे पर चमक आ जाती है।
आयुर्वेदिक पुस्तकों में वर्णित थायरॉइड का अचूक इलाज! 6. उड़द : उड़द और मसूर की बिना छिलके की दाल को सुबह दूध में भिगो दें। शाम को बारीक पीसकर उसमे नींबू के रस की थोड़ी बूंदे और शहद की थोड़ी बूंदे डालकर अच्छी तरह मिला लें और लेप बना लें। फिर इस लेप को चेहरे पर लगा लें। सुबह इसे गर्म पानी से धो लें। ऐसा लगातार कुछ दिनों तक करने से चेहरे के मुंहासे और दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं और चेहरे में नयी चमक पैदा हो जाती है।
loading…
7. दालचीनी : 3 बड़े चम्मच शहद में 1 चम्मच दालचीनी पाऊडर और कुछ बूंदे नींबू के रस की डालकर लेप बनाकर चेहरे पर लगाएं और एक घंटे बाद धोएं। इससे मुंहासे ठीक हो जाएंगे। चौथाई चम्मच दालचीनी में नींबू के रस कीं कुछ बूंदे डालकर लेप बनाकर चेहरे पर लगाएं और एक घंटे बाद धो लें। इससे मुंहासे जल्दी ठीक हो जाते हैं। वैक्सिंग से होने वाली स्किन प्रॉब्लम्स करें दूर
8. तुलसी : तुलसी के पत्तों के रस मे नींबू का रस मिलाकर रोजाना चेहरे पर लगाने से लाभ होता है।
9. पपीता : पपीते का दूध गालों और चेहरे पर लगाने से मुंहासे ठीक हो जाते है।
10. धनिया : थोडे़ से अदरक के रस में खीरे का थोड़ा सा रस और धनिया का पानी मिलाकर चेहरे को धो लें। फिर 2 घंटे बाद स्वच्छ पानी से मुंह को धो डालें। ऐसा करने से कील-मुंहासों का निकलना बन्द हो जाता हैं।
11. तिल : तिलों की छाल और सिरके को एकसाथ पीसकर मुंह पर लगाने से मुंहासे ठीक हो जाते हैं। सांप की केंचुली को जलाकर राख करके तिल के तेल में मिलाकर लगाने से पित्त के कारण शरीर पर होने वाले फोड़े-फुन्सियां मिट जाती है।
12. नींबू : नींबू के रस को चेहरे पर मलने से कील-मुंहासे ठीक हो जाते हैं। नींबू, तुलसी और काली कसौंदी के रस को बराबर मात्रा में मिलाकर धूप में रखें। इसके गाढ़ा हो जाने पर चेहरे पर लगाने से मुंहासों में लाभ मिलता है। नींबू के रस को 4 गुना ग्लिसरीन में मिलाकर चेहरे पर रगड़ने से कील-मुंहासे नष्ट हो जाते हैं और चेहरा सुन्दर बन जाता है। इसका प्रयोग पूरे शरीर पर करने से त्वचा कोमल और चिकनी हो जाती है। 1 चम्मच गर्म दूध पर जमने वाली मलाई पर नींबू को निचोड़कर चेहरे पर मलने से चेहरे के मुंहासे दूर हो जाते हैं।
13. कलौंजी : सिरके में कलौंजी को पीसकर लेप बनाएं और उसे रोजाना सोते समय पूरे चेहरे पर मलें। सुबह पानी में साफ कर लें। इस प्रयोग को कुछ दिनों तक लगातार करने से चेहरे पर बहुत अच्छा प्रभाव होता है।
14. नारियल : नारियल के पानी से रोजाना दिन में 2 बार चेहरे को धोने से चेहरे की झुर्रियां और सलवटें दूर हो जाती है।
15. संतरा : संतरे के सूखे छिलकों को पीसकर चेहरे पर मलने से मुंहासे दूर हो जाते हैं।